रुसलान मुमताज़ बन गए 'मामा'

इस सवाल के जवाब में बिना देर किए रुसलान तुरंत बोल पडे, “मैं आप लोगों को उम्मीद दिलाता हूं कि यह फिल्म मेरी आखिरी होगी जिसमें मैं सत्रह साल के लडके की भूमिका निभा रहा हूं। इस फिल्म के बाद से मैं कुछ बडे और परिपक्व भूमिकाएं निभाउंगा क्योंकि मुझे नहीं लगता कि मैं अब सत्रह साल के किरदारों के लिए फिट रहूंगा। अगर रहूंगा तब भी नहीं करुंगा, इस तरह के किरदारों से मैं खुद काफी ऊब चुका हूं। मुझे लगता है मुझे जितना करना था मैंने कर लिया है यह वक़्त अब बडे हो जाने का है। दरअसल 'तेरे संग" मैंने 'एम पी 3" से पहले साइन की थी सो उस समय मुझे इसी तरह के किरदार मिल रहे थे।"
'तेरे संग" में रुसलान के साथ भोजपुरी नायिका साधना सिंह की बेटी शीना है। इसके अलावा रुसलान की आनेवाली फिल्मों में निखिल पंचमिया निर्मित 'मस्तंग मामा" तथा 'जाने कहां से आई है" मुख्य है। इन दिनों रुसलान 'मस्तांग मामा" की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के बारे में रुसलान बताते हैं, “इस फिल्म का अर्थ है 'आधा मस्त आधा तंग", मैं मामा हूं और मेरा एक भांजा है। मुख्यत: यह बच्चों की फिल्म है।“ 'मस्तंग मामा" के बाद रुसलान अगस्त माह से फिल्म 'जाने कहां से आई है" फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे।
अपने कैरियर की शुरूआत में ही रुसलान को अलग अलग जॉर्नर की फिल्में मिल गई हैं। रोमांटिक, कॉमेडी और बच्चो की फिल्में रुसलान के लिए तोहफा हैं। इस विषय में अपना पक्ष रखते हुए रुसलान कहते हैं, “मैं कोई भी फिल्म साइन नहीं कर सकता। मैं जब तक अपने किरदार से कंविंस ना हो जाऊं तब तक मैं सेट पर नहीं जाता।"
'एम पी 3" के बाद काफी लंबा गैप आ जाएगा इससे रुसलान को कोई भी फर्क नहीं पडता। उनका मानना है दर्शकों को अच्छी फिल्मों से सरोकार है। अत: उस खाली समय का प्रयोग रुसलान अपनी तैयारी में लगाते हैं। अपने डांस क्लासेस के साथ जिम और निर्देशकों के साथ मीटिंग करना भी वह उन्हीं ढेर सारे कामों में से एक मानते है।
मां और गुज़रे ज़माने की अभिनेत्री अंजना मुमताज़ का अपने बेटे के बारे में क्या कहना है ? इस सवाल के जवाब में उत्साहित रुसलान कहते हैं, “मेरी मां बहुत खुश हैं।“ अब वह नज़र नहीं आती ? “अब वह रिटायर हो चुकी हैं। उन्हें लगता है मैं सब कुछ संभाल लूंगा। फिलहाल वो मुझसे यही कहती हैं कि पैसे कमाओ और मुझे लाकर दो" तो क्या रुसलान अपनी मां की इच्छाओं का ख्याल रखते हुए उनके कमाऊ बेटे की भूमिका निभा रहे हैं ? “जी हां बिल्कुल। मैंने उन्हें हर महीने अपनी कमाई देनी शुरू कर दी है।“ रुसलान ने मुस्कुराते हुए कहा।


Click it and Unblock the Notifications