फ़िर चलेगा ऋषि और डिम्पल का जादू
फ़िल्म बॉबी की सुपर हिट जोड़ी ऋषि कपूर और डिम्पल कपाडिया एक बार फ़िर रुपहले पर्दे पर आने वाली है. इस फ़िल्म का नाम होगा लक बाय चांस जो ज़ोया अख्तर द्वारा निर्देशित पहली फ़िल्म होगी.
ज़ोया प्रसिद्ध निर्देशक फरहान अख्तर की बहन हैं. वैसे कुछ वक्त पहले ऋषि और डिम्पल की फ़िल्म प्यार में ट्विस्ट आई थी लेकिन उसे दर्शकों का प्यार नसीब नहीं हुआ लेकिन इस फ़िल्म से उम्मीदें की जा रही हैं की ये बॉबी वाला जादू वापस लाएगी.
उल्लेखनीय है कि फरहान ख़ुद इस फ़िल्म में लीड रोल करेंगे और उनके साथ कोंकोना सेन होंगी. ऋतिक रोशन इसमें मेहमान कलाकार के रूप में दिखाई देंगे.


Click it and Unblock the Notifications