..................... Films to be released in 2008 | साल 2008 की चर्चित फिल्में - Hindi Filmibeat

साल 2008 की चर्चित फिल्में

By Staff


सन 2008 में बालीवुड में कई चर्चित फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं. कई बडे नामी गिरामी बैनर, निर्माता, निर्देशक और हीरो हीरोइन की फिल्मों के प्रदर्शन से बालीवुड को गाडी कमाई की उम्मीद है. इस साल जो खास फिल्म प्रदर्शित हो रही डालिए उन पर एक नजर..

जोधा अकबर फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारीकर हैं. इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और रितिक रोशन हैं. गोवारीकर ने फिल्म को भव्य बनाने के लिए करोंडो रुपए फूंका है. इसमें ऐश और रितिक के साथ ए आर रहमान का संगीत आकर्षण का मुख्य केंद्र है.

द्रोण फिल्म में अभिषेक बच्चन हैं और प्रियंका चौपडा उनकी सुरक्षा रक्षक बनी है. फिल्म के निर्देशक गोल्डी बहल हैं. फिल्म एक्शन से भरपूर है और यह अभिषेक को एक नये रुप में लायेगी.

संजय दत्त के जेल की सजा होने के बाद यह उनकी लगने वाली बडी फिल्म है. इसमें वे गैंगस्टर बने हैं और बिल्कुल नये लुक में दिखाई देंगे.

आमिर खान की तरह अजय देवगन भी निर्देशन के मैदान में उतर आये हैं और उनकी फिल्म यू मी और हम काजोल के साथ आ रही है. काजोल की फना के बाद यह दूसरी फिल्म है. दोनो पति पत्नी इस फिल्म क्या कमाल दिखायेंगे, यह देखने लायक होगा.

सुभाष घई भी काफी समय के बाद निर्देशन में लौटे हैं और मैं युवराज का निर्देशन किये हैं. फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और कैटरिना कैफ है.

तमिल हिट फिल्म पोखरी की रीमेक है वांटेड डेड और अलिव, इसका निर्देशन प्रभु देवा ने किया है. इसमें सलमान टपोरी पुलिसवाले की भूमिका किये हैं और आयेशा टाकिया के साथ हैं.

अनीस बज्मी की फिल्म सिंह इज किंग की भी काफी चर्चा है. वजह है अक्षय और कैटरिना की जोडी इस फिल्म में है. वेलकम के बाद अक्षय को कैटरिना के साथ दर्शक देखना चाह्ते हैं. इसमें अक्षय ने लाखों रुपए की पगडी पहनी है और वे सिख बने हैं.

अनिल कपूर, सैफ अली खान, अक्षय कुमार और करीना कपूर जैसे सितारों से भरी फिल्म टसन का निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य कर रहे हैं. इसमें सैफ और करीना साथ में हैं और बताया जाता है इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनो के रोमांस ने जोर पकडा था.

किस्मत कनेक्शन में शाहिद कपूर और विद्या बालन की जोडी है जिसका निर्देशन अजीज मिर्जा ने किया है. अजीज मिर्जा काफी समय के बाद फिल्म का निर्देशन किये हैं और यह प्रेम कहानी पर आधारित है.

इसके अलावा मलिका शेरावत की मान गये मुगले आजम, प्रियंका चौपडा की अपने ब्वायफ्रैंड हरमन बावेजा के साथ लव स्टोरी 2050 आ रही है. दीपिका पादुकोड की अक्षय कुमार के साथ चांदनी चौक टू चाइना, अमिताभ शाहरुख और जुही चावला की भूतनाथ, मधुर भंडारकर की फैशन, हिमेश रेशमिया और उर्मिला मातोंडकर की कर्ज, अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर की दिल्ली 6, आमिर खान की घाजिनी आ रही हैं. इसके अलावा सरकार राज और दुल्हा मिल गया जैसी फिल्म भी कतार में हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X