चार निर्देशकों के लिए रेड कारपेट

सुभाष घई और मनीष गोस्वामी ने शिवम नायर, सुहैल तातारी, अजय चांडोक और महेश कोठारे को आने वाली फिल्मॉ के लिए अनुबंधित किया है।
टेलीविजन उद्योग में लंबे समय तक अनुभव लेने वाले मनीष गोस्वामी फिल्म उद्योग का हिस्सा बनने पर बेहद खुश हैं। मनीष ने कहा कि प्रगति के रुप में वे टीवी से फिल्म क्षेत्र में आये हैं। लेकिन फिल्मों में आने का मतलब यह नहीं कि वे टीवी शो बनाना बंद कर देंगे। अच्छे टीवी प्रोजेक्ट वे करते रहेंगे। लेकिन इस समय वे अपना पूरा ध्यान फिल्म पर लगा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications