..................... Ranvir Shourie gain 15 kgs weight | रनवीर शौरी ने 15 किलोग्राम वज़न बढ़ाया - Hindi Filmibeat

रनवीर शौरी ने 15 किलोग्राम वज़न बढ़ाया

By Staff

Ranvir Shourie
बॉलीवुड की हास्य प्रधान फिल्मों में नजर आने वाले अभिनेता रनवीर शौरी ने अपने खास दोस्त और अभिनेता-निर्देशक रजत कपूर की आने वाली फिल्म के लिए अपना वजन 15 किलोग्राम बढ़ाया है।

रनवीर ने बताया, "मेरा वजन पहले 72 किलोग्राम था। लेकिन अब मैं 85 किलोग्राम का हो गया हूं। यह काम मैंने अपने खास दोस्त रजत के लिए किया है।"

रनवीर ने कहा, "इससे पहले मेरा वजन काफी कम था। वज़न बढ़ाना मुश्किल काम होता है। इन दिनों मैं व्यायाम नहीं कर रहा हूं और खूब खाता हूं।"

रजत की आने वाली फिल्म 'रेकटैंगुलर लव स्टोरी' में रनवीर नजर आएंगे। वजन बढ़ाने के लिए वे इन दिनों आलू और केला ज्यादा खा रहे हैं। उन्होंने कहा, "मेरे दोस्तों का कहना है कि वजन बढ़ाने के बाद उसे घटाना आसान नहीं होता है। लेकिन मैंने यह काम अपने खास दोस्त के लिए किया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X