..................... Rani puts on 3 kgs after Thoda Pyar... | 'थोड़ा प्यार...' के बाद रानी हुईं मोटी - Hindi Filmibeat

'थोड़ा प्यार...' के बाद रानी हुईं मोटी

By Staff

Rani Mukherjee
टेलीविजन पर शाहरुख खान के क्विज शो 'क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं?' की एक विशेष कड़ी में जब निर्देशक करण जौहर और अभिनेत्री रानी मुखर्जी पहुंचे, तो रानी को देखकर उनके प्रशंसकों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा था। दरअसल, रानी मोटी लग रही थीं।

यह सच है कि रानी का वजन बढ़ गया है। रिलीज के लिए तैयार अपनी फिल्म 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' के संबंध में रानी ने बताया कि इस फिल्म में वे चार बच्चों के साथ शूटिंग कर रही थीं। स्टूडियो का माहौल बिल्कुल बच्चों वाला रहता था।

रानी कहती हैं, "शूटिंग के दौरान हमने काफी चॉकलेट्स खाईं, जिनका नतीजा आप देख रहे हैं। मेरा वजन तीन किलो बढ़ गया है और इसका पूरा श्रेय कुणाल कोहली को जाता है। वे चाहते थे कि फिल्म में मैं गोल-मटोल दिखूं।"

उल्लेखनीय है कि इस फिल्म में रानी एक परी की भूमिका में हैं, जिन्हें चार बच्चों के पास रुकना पड़ता है क्योंकि वे एक ऐसे व्यक्ति (सैफ अली खान) के साथ रहते हैं, जिससे उन्हें नफरत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X