शाहरुख से आज भी सीखती हैं रानी

By Staff

Rani Shahrukh
बारह साल के करियर में 40 फिल्में कर चुकीं बालीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी कहती हैं कि आज भी शाहरुख खान से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वह मानती हैं कि शाहरुख उनकी जिंदगी में काफी महत्व रखते हैं।

सन 1996 में फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से बालीवुड में कदम रखने वाली रानी कहती हैं, "लोग समझते हैं कि 'कुछ कुछ होता है' मेरी पहली फिल्म थी, लेकिन उस फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने कभी भी मुझे वैसा महसूस नहीं होने दिया।"

रानी ने कहा, "आज भी शाहरुख पूरी मेहनत, लगन और समर्पण भाव के साथ काम करते हैं। उनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।"

उल्लेखनीय है कि दोनों ने 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'चलते चलते', 'वीर जारा', 'कल हो ना हो' और 'पहेली' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

रानी ने अभिनेता सैफ अली खान के साथ भी कई फिल्में की हैं। यशराज फिल्म्स की 27 जून को रिलीज होने को तैयार फिल्म 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' में एक बार फिर दोनों साथ नजर आएंगे।

इस फिल्म में परी की भूमिका निभा रहीं रानी को उड़ने के दृश्य के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। इस फिल्म से जुड़े अपने अनुभवों के बारे में वह कहती हैं, "पहली बार किसी फिल्म में शुरू से अंत तक मैं सिर्फ हंसती रही हूं।"

परिवार के साथ समय बिताना पसंद करने वाली रानी अभी लंबे समय तक शादी की बात भी नहीं करना चाहतीं।

जल्दी ही यशराज फिल्म प्रोडक्शन की अगली फिल्म में रानी शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X