क्रिकेट खिलाड़ी बनेंगीं रानी मुखर्जी

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली एक फिल्म रानी एक क्रिकेटर की भूमिका निभाने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता शाहिद कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग 18 जून से शुरू होगी।
रानी अपने निर्माणाधीन मकान की भी पूरी खोजखबर लेती रहती हैं। इस मकान का निर्माण लगभग पूरा होने को है। हाल ही में उसकी सीढ़ियों से गिरकर रानी चोट लगवा बैठी। रानी का कहना है, "मकान का निर्माण करवाना ठीक वैसा ही है, जैसे यशराज, संजय भंसाली और करन जौहर की फिल्मों में लगातार काम करना।"
गौरतलब है कि रानी की अगली फिल्म 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' प्रदर्शित होने वाली है। उनके एक करीबी मित्र ने कहा कि अपना नया आशियाना तैयार होने के बाद से वह काफी खुश हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications