..................... Randeep in Ketan's next Rang Rasia | केतन ने रणदीप को बनाया रंग रसिया - Hindi Filmibeat

केतन ने रणदीप को बनाया रंग रसिया

By Staff

Randeep Hooda
रणदीप हुड्डा का नाम अब तक सिर्फ सुष्मिता सेन के पूर्व ब्वायफ्रैंड और दो फिल्मॉ डी व रिस्क के लिए ही जाना जाता था। लेकिन हीरे की परख जैसे जौहरी को होती है, उसी तरह रणदीप की अभिनय प्रतिभा को केतन मेहता ने पहचानकर उसे अपनी फिल्म रंग रसिया में हीरो बना दिया है।

यही वही केतन मेहता है जिन्होंने शाहरुख खान को लेकर माया मेमसाहब और ओह डार्लिंग यह है इंडिया और आमिर खान को लेकर मंगल पांडे-द राइजिंग जैसी फिल्में बनाई। इसलिए बालीवुड में इस बात पर हैरानी जताई जा रही है कि केतन को आखिरकार इस फ्लाप हीरो में ऐसा क्या दिखा कि अपनी फिल्म में हीरो ही बना दिया।

केतन के अनुसार रणदीप वाकई एक प्रतिभाशाली अभिनेता है। उनकी फिल्म में काफी भावुकता है और इसके लिए उन्हें एक गहरे चरित्र वाले अभिनेता की जरुरत थी। उनकी पत्नी दीपा साही ने जब उन्हें रणदीप की डीवीडी दी तो उसे देखने के बाद उन्हें आभास हुआ कि रणदीप इस फिल्म की भूमिका के लिए बिल्कुल फिट हैं।

लगता है बालीवुड में अब रणदीप के भी दिन फिरने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X