राखी देगी रवीना के भाई को तलाक
रवीना टंडन के भाई राजीव टंडन और राखी विजन का विवाह तीन साल पहले हुआ था जिसमें रवीना ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया था. लेकिन अब यह विवाह संकट में पडता दिखाई दे रहा है.
दोनो पति पत्नी की आपस में नहीं निभ रही है और बढते झगडे से तंग आकर राखी और राजीव एक दूसरे से तलाक लेने पर आमादा हो गये हैं.
बताया जाता है कि राजीव और राखी ने प्रेमविवाह किया था लेकिन राजीव के पिता रवि टंडन को राखी पसंद नही थी और उन्होंने राखी और राजीव को अपने जुहु के बंगले से निकाल दिया था. इसके बाद ही राजीव और राखी में झगडे की शुरुआत हुई.
इस समय निर्माता के रुप में जहां राजीव टंडन का कैरियर खटाई में पडा हुआ है, वहीं राखी कई फिल्मों में अभिनय कर रही है और वह अपने कैरियर से संतुष्ट है और राजीव से अलग होना चाह रही है.


Click it and Unblock the Notifications