कश्मीरा मेरी पब्लिसिटी कर रही है: राखी सावंत

राखी ने बताया, "चाहे कश्मीरा मुझे पसंद करती हों या मुझसे नफरत करती हों, लेकिन मेरा किरदार निभाकर उन्होंने मुझे लोकप्रिय बनाया है।"
कश्मीरा ने हाल ही में मुंबई में एक बड़े बजट के संगीत कार्यक्रम 'सिटी ऑफ ड्रिम्स' में राखी नामक एक आइटम गर्ल का किरदार निभाया था। हालांकि, कश्मीरा का कहना है कि यह किरदार राखी सांवत से जुड़ा नहीं था।
वहीं दूसरी ओर राखी का कहना है, "कश्मीरा ने जो किरदार निभाया, वह मुझ पर आधारित था।" कश्मीरा का किरदार निभाने को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैं कश्मीरा का किरदार कभी नहीं निभाऊंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications