क्रेजी 4 के ट्रेलर सिनेमाघरों में
दर्शकों का इंतज़ार बहुत ही जल्द ख़त्म होने को है क्यूंकि राकेश रोशन कि फ़िल्म क्रेजी4 के ट्रेलर आज से सिनेमाघरों में दिखने लगेंगे. यह फिल्म जयदीप सेन द्वारा निर्देशित है.
क्रेजी4 का निर्माण राकेश रोशन ने अपने ही बैनर फ़िल्म क्राफ्ट प्रोडक्शन के तले किया है. ये कहानी4 ऐसे लोगों पर आधारित है जो थोड़े से पागल है.
लतः यह कॉमेडी फ़िल्म है. इसमें मुख्य भूमिकाएं अरशद वारसी, इरफान खान, राजपाल यादव, सुरेश मेनन, जूही चावला, दिया मिर्जा, रजत कपूर और जाकिर हुसैन की हैं.
इसके अलावा इस फ़िल्म में ऋतिक रोशन शाहरुख़ खान और राखी सावंत के आइटम नंबर्स हैं. राजेश रोशन ने इसमें संगीत दिया है.


Click it and Unblock the Notifications