'काइट्स' के अधिकार एक अरब में बिके

By Staff

Rakesh Roshan
बालीवुड के गलियारों में चर्चा है कि निर्माता राकेश रोशन की फिल्म 'काइट्स' की शूटिंग शुरू होने से पहले ही इरोज इंटरनेशनल ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसके वितरण के अधिकार एक अरब रुपये में खरीद लिए हैं।

माना जा रहा है कि विश्व स्तर पर 'काइट्स' के अधिकार खरीदने के लिए इरोज को इसके संगीत और सैटेलाइट (उपग्रह के माध्यम से प्रसारण) अधिकार भी खरीदने होंगे। हालांकि रोशन की निर्माण कंपनी 'फिल्मक्राफ्ट' और इरोज दोनों ही इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

फिल्मक्राफ्ट के एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "बाजार में फैली यह खबर लोगों की कोरी कल्पना है।"

ऋतिक रोशन और अमेरिका में रहने वाली स्पेन की मॉडल बारबरा मोरि अभिनीत इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू होगी। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग न्यू मैक्सिको, लास वेगास और लॉस एंजलिस में की जाएगी। फिल्म के निर्देशक अनुराग बासु हैं। राजेश रोशन ने इसमें संगीत दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X