अभिनेत्रियों के संग ठुमके लगाएंगे रजनीकांत

रजनीकांत इन दिनों 'रामोजी रॉव फिल्म सिटी' में 'कुचेलुदू' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी फिल्म में वह पांच अभिनेत्रियों के संग ठुमके लगाएंगे।
दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्रियां नयनतारा, मीना, ममता, खुशबू और स्नेहा के साथ रजनीकांत नृत्य दृश्य में नजर आएंगे। गौरतलब है कि 'कुचेलुदू' तमिल फिल्म 'कुचेलन' का तेलगू संस्करण है। तमिल फिल्म 'कुचेलन' में भी अभिनेत्री नयनतारा और मीना ने अभिनय किया था।
फिल्म के एक दृश्य में एक साथ 35 कलाकार भी नजर आएंगे। इस दृश्य की शूटिंग पूरी हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications