मि. इंडिया फिल्मों में...

रजनीश दुग्गल को विक्रम भट्ट ने रोमांचक फिल्म 1920 के लिए अनुबंधित किया है। इसमें वे अर्जुन सिंह राठौड की भूमिका कर रहे हैं जो कि एक ऐंग्लो इंडियन लडकी से प्यार करने लगता हैं।
रजनीश ने इस फिल्म से पहले टीवी के कार्यक्रम में सूत्रधार की भूमिका भी की है। इसके अलावा कुछ म्यूजिक वीडियो भी किये हैं जिनमें बांबे विकिंग का छोड दो आंचल बहुत लोकप्रिय हुआ था।
रजनीश फिल्म के लिए अपनी बाडी को सिक्स पैक बनाने में जुटे हुए हैं। वे ढेर सारा पानी पी रहे हैं और पौष्टिक प्रोटीनयुक्त शाकाहारी भोजन कर रहे हैं। लगता है फिल्म में वे अपनी सिक्स पैक बाडी के साथ जरुर कोई कमाल दिखायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications