राज ठाकरे ने देखी 'सरकार राज'

गौरतलब है कि फिल्म 'सरकार राज' रामू की ही फिल्म 'सरकार' की सीक्वल है।
वर्मा के एक नजदीकी सूत्र ने बताया, "महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे और रामू की दोस्ती पुरानी है। जब फिल्म 'सरकार' बन रही थी तो वर्मा और शिव सेना सुप्रीमो के बीच पुल का काम राज ठाकरे ने ही किया था।"
सूत्र ने आगे बताया, "राज फिल्मों के बड़े शौकीन हैं। वर्मा ने उन्हें फोन करके पूछा कि क्या वह 'सरकार राज' देखना चाहेंगे? प्रसन्नता पूर्वक राज ने आकर 30 मिनट तक यह फिल्म देखी और पसंद भी किया।"


Click it and Unblock the Notifications