इरफान और राहुल बोस ने एक दूसरे की तारीफ की

फिल्म में राहुल बोस एक प्रोफेसर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में इरफान एक ऐसे अधिकारी की भूमिका में हैं, जो बड़े शहरों में विवाह से जुड़ी समस्याओं का निपटारा करते हैं।
राहुल ने कहा, "इरफान का किरदार काफी मजेदार है। दरअसल, जो किरदार मैं निभा रहा हूं पहले इरफान को ही मिला था। इरफान इस फिल्म में वे एक अलग अंदाज में नजर आएंगे।"
यह फिल्म लगभग तैयार हो चुकी है। इरफान ने कहा कि प्रोफेसर का किरदार वे पहले भी निभा चुके हैं, इसी कारण फिल्म में उन्होंने एक अलग प्रकार के किरदार को निभाया है। अभिनेत्री सोहा अली खान उनके साथ पर्दे पर पहली बार नजर आएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications