..................... Rahul is satisfied with his acting in Shaurya | 'शौर्य' में अपने अभिनय से खुश राहुल - Hindi Filmibeat

'शौर्य' में अपने अभिनय से खुश राहुल

By Staff

Rahul Bose
बॉलीवुड में दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता राहुल बोस का कहना है कि 'शौर्य' में वह अपने अभिनय से खुश हैं।
उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में पर्दे पर आक्रामक किरदार को जल्दी पहचान मिल जाती है। 'शौर्य' में राहुल के साथ अभिनेता के. के. मेनन भी हैं।

राहुल ने कहा, "केके के किरदार को हर जगह तारीफ मिल रही है। लेकिन सच्चाई यह है कि फिल्म में मेरा किरदार भी काफी अलग है। इस किरदार को दर्शकों की प्रशंसा मिलने में फिलहाल वक्त लगेगा।"

उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शकों की आदत होती है कि वे पर्दे पर आक्रामक किरदार निभाने वालों को जल्दी ही पहचान दिला देते हैं। राहुल ने कहा, "पर्दे पर आक्रामक किरदार निभाने के अलावा भी कुछ अभिनेता या अभिनेत्री अलग तरह का अभिनय करते हैं जिसे प्रशंसा मिलनी चाहिए।"

राहुल ने निर्देशक संजय झा की फिल्म 'मुंबई चका चक' में भी शानदार अभिनय किया है। उन्होंने कहा कि पर्दे पर गंभीर अभिनय करने से उन्हें खुशी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X