राहुल बोस की फिल्म अमेरिका में

लास एंजलिस से फोन पर राहुल ने बताया, "अमेरिका में 'बीफोर द रेन्स' 9 मई को रिलीज होगी। यह न्यूयार्क सहित देश के 10 अन्य शहरों में दिखाई जाएगी। हमें आशा है कि गाने और डांस का फॉर्मूला यहां के दर्शकों को प्रभावित करेगा।"
फिल्म एक असामान्य प्रेम कहानी पर आधारित है। स्वतंत्रता से पूर्व के भारत की कहानी है। राहुल बोस के अलावा फिल्म में हालीवुड कलाकार लियोपोल्ड बेनेडिक्ट और नंदिता दास ने भी अभिनय किया है।
अमेरिकी फिल्म समीक्षक सैंडी मैडलबरजर्स से 'ट्रिबेका फिल्म समारोह' के दौरान राहुल काफी प्रभावित नजर आए। सैंडी ने अपनी समीक्षा में लिखा था, "अद्वितीय सुंदर भारतीय कलाकार राहुल बोस ने फिल्म में आधुनिकता और परंपरा के बीच द्वंद्व में पड़े एक युवा के किरदार को जबरदस्त ढंग से परदे पर प्रस्तुत किया है।"
गौरतलब है कि 'हॉस्टन फिल्म समारोह' में इस फिल्म को तीन महत्वपूर्ण पुरस्कार मिल चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि एक महीने में राहुल की तीन फिल्में तीन अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हुई हैं।
समर खान की हिंदी फिल्म 'शौर्य' के बाद अमेरिका में अंग्रेजी फिल्म 'बीफोर द रेन्स' रिलीज की जा रही है। इस हफ्ते देश में उनकी एक बंगला फिल्म भी रिलीज हो रही है।
राहुल कहते हैं, "बुद्धादेब दासगुप्ता की फिल्म 'कालपुरुष' मेरे दिल के काफी करीब है। इसके रिलीज के लिए हमने दो साल इंतजार किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications