..................... Rahul was upset and about to leave Before the Rains | नाराज़ राहुल ने छोड़ी थी 'बिफोर द रेंस' - Hindi Filmibeat

नाराज़ राहुल ने छोड़ी थी 'बिफोर द रेंस'

By Staff

Rahul Bose
बालीवुड अभिनेता राहुल बोस ने ऑडिशन के लिए बुलाए जाने से नराज होकर निर्देशक संतोष सिवान की अंग्रेजी फिल्म 'बिफोर द रेंस' को ठुकरा दिया था।

सिवान ने बोस को ऑडिशन के लिए बुलाया था जो अभिनेता को नागवार गुजरा और इससे खफा होकर उन्होंने फिल्म ही छोड़ दी।

फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज अय्यर' में शानदार अभिनय करने वाले अभिनेता राहुल बोस ने एक विशेष भेंटवार्ता में बताया, "निर्माता सिवान ने मुझे फिल्म 'बिफोर द रेंस' में ऑडिशन के लिए बुलाया। मैंने उन्हें बताया कि मैंने अभी तक कभी आडिशन नहीं दिया और ना ही दूंगा। इसलिए मैंने फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया।"

गौरतलब है कि संतोष की फिल्म 'बिफोर द रेंस' को पिछले महीने ह्युस्टन के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में तीन पुरस्कार मिले हैं।

सिवान का कहना है कि वह राहुल के अभिनय को बहुत पसंद करते हैं और अपनी अगली फिल्म में वे बोस के साथ काम करेंगे।

निर्देशक संतोष सिवान और अभिनेता राहुल बोस दोनों ही बालीवुड के जाने-माने नाम हैं। बोस अक्सर चुनिंदा फिल्मों में ही दिखाई देते हैं और समीक्षकों और दर्शकों ने हमेशा उनके गंभीर अभिनय को सराहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X