नहीं बिक रही प्रियंका, गोविंदा की फिल्म

बेचारे निर्माता के सी बोकाडिया ने फिल्म बेचने के लिए फिल्म का नाम बदलकर आप मेरे हैं सनम कर दिया है लेकिन नतीजा फिर भी ढाक के तीन पात ही है और खरीददार गायब हैं.
ज्ञात हो कि जब यह फिल्म बननी शुरु हुई थी उस समय गोविंदा को राजनीति का चस्का लग गया था और मार्केट में प्रियंका की पूछ नहीं थी. के सी बोकाडिया जिन्होंने कि बडे बडे बजट की फिल्में बनाई हैं, उनकी हालत इस फिल्म से इतनी बुरी हो गई है कि वे आटोरिक्शा में घूम घूमकर इस फिल्म को बेच रहे हैं और साथ ही प्रियंका व गोविंदा को पानी पी पीकर कोस रहे हैं. बेचारे बोकाडिया कहीं इस फिल्म के कारण रस्ते में ही न आ जायें.. दे दाता के नाम..!


Click it and Unblock the Notifications