सती नहीं बनेगी प्रियंका चौपडा

ज्ञात हो कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट मकरंद देशपांडे ने लिखी है. उन्हें उम्मीद थी कि उनकी इस बेहतरीन स्क्रिप्ट को देखकर प्रियंका खुशी से झूम उठ उठेगी, लेकिन यहां तो बिल्कुल उलटा ही हो गया और प्रियंका स्क्रिप्ट देखकर ही भाग खडी हुई.
लगता है सरोज खान के ग्रह ही खराब चल रहे हैं. इससे पहले वह माधुरी दीक्षित को लेकर फिल्म बनाना चाह रही थी लेकिन माधुरी भी आ जा नच ले में तो नाचती रही लेकिन सरोज की फिल्म उसने ठुकरा दी. इसके बाद सरोज ने प्रियंका को लेकर फिल्म बनाना चाहा है तो प्रियंका ने भी मना कर दिया है. वैसे भी प्रियंका जैसी सैक्सी हीरोइन सती के रोल में क्या जम सकती है


Click it and Unblock the Notifications