..................... Priyanka lands in Mumbai for Harman | हरमन के लिए प्रियंका पहुंचीं मुंबई - Hindi Filmibeat

हरमन के लिए प्रियंका पहुंचीं मुंबई

By Staff

Priyanka Chopra
यह बात कुछ गले नहीं उतरती कि कलाकार हरमन बावेजा की पहली फिल्म 'लव स्टोरी 2050' के संगीत रिलीज कार्यक्रम में बॉलीवुड की शीर्षस्थ अभिनेत्रियों में से एक प्रियंका चोपड़ा ने पहले ही पहुंचने का वादा कर दिया था।
प्रियंका इन दिनों निर्देशक तरुण मनसुखानी की फिल्म 'दोस्ताना' की शूटिंग में मियामी में व्यस्त हैं। इसके बावजूद वक्त निकाल कर 10 मई को वह इस कार्यक्रम में पहुंचीं।

सह-कलाकार के लिए ऐसा कम ही लोग करते हैं। लंबे समय से लटक रही हरमन की पहली फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्दी ही 4 जुलाई को यह रिलीज हो जाएगी।

निर्माता हैरी बावेजा ने बताया, "इस फिल्म के लिए हम सभी काफी मेहनत कर रहे थे। शूटिंग पूरी हो चुकी है यानी असली संघर्ष अब शुरू रहा है। फिल्म की तुलना हॉलीवुड से भी की जा सकेगी जैसा कि इसके ट्रेलर से जाहिर होता है।"

पिछले महीने प्रियंका इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के लिए मुंबई में रुकने के कारण ही मियामी जा रही टीम में एक दिन देर से शामिल हुई थीं।

फिल्म प्रमोशन के लिए पहले ही प्रियंका ने जून के महीने में कुछ दिन इसके लिए अलग से रखे हैं।

प्रियंका कहती हैं, "इसमें आश्चर्य कैसा? फिल्म 'लव स्टोरी 2050' जितनी हरमन की है उतनी मेरी भी है।"

बहरहाल, बावेजा ने फिल्म में प्रियंका को कई गानों पर नचाया है। अब देखना यह है कि इससे प्रियंका और बावेजा में से किसे अधिक लाभ होता है..!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X