..................... Priyadarshan will be back with 'Hera Pheri' team | 'हेरा फेरी' की टीम के साथ लौटेंगे प्रियदर्शन - Hindi Filmibeat

'हेरा फेरी' की टीम के साथ लौटेंगे प्रियदर्शन

By Staff

Priyadarshan
'हेरा फेरी' की टीम के साथ निर्देशक प्रियदर्शन फिर से लौट रहे हैं। वह जल्दी ही इसी टीम के साथ हास्य फिल्म 'ऐसे को तैसा' बनाने जा रहे हैं।

प्रियदर्शन ने कहा, "इस फिल्म में अक्षय खन्ना की जगह हम अक्षय कुमार को ले रहे हैं। इसमें परेश रावल और सुनील शेट्टी भी होंगे।"

प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के बाद अक्षय अब आमिर खान की फिल्म 'गजनी' में अभिनय कर रहीं नवोदित अभिनेत्री असीन के साथ जोड़ी बनाते दिखेंगे।

कुल 22 कलाकारों वाली इस फिल्म में हास्य कलाकार जॉनी लीवर भी नजर आएंगे। उल्लेखनीय है कि जॉनी पहली बार प्रियदर्शन की फिल्म में हंसाते दिखेंगे। इसकी शूटिंग 20 नवंबर से शुरू होगी।

इन दिनों प्रियदर्शन शाहरुख खान के साथ 'बिल्लो बारबर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और इसे दीपावली में रिलीज करने की योजना है।

अक्षय खन्ना, परेश रावल और ओम पूरी अभिनीत अपनी हालिया रिलीज हास्य फिल्म 'मेरे बाप पहले आप' को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने से प्रियदर्शन बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं। वे कहते हैं कि यह सब तो चलता रहता है।

तमिल फिल्म 'कांजीवरम' को लेकर प्रियदर्शन कुछ ज्यादा ही भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसे बड़े जतन से बनाया है, इसलिए यह उनके दिल के सबसे करीब है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X