..................... Priti Praveen will get married soon | प्रीति और प्रवीण करेंगे विवाह - Hindi Filmibeat

प्रीति और प्रवीण करेंगे विवाह

By Staff

बालीवुड की खूबसूरत बालाओं में से एक प्रीति झंगयानी अपने ब्वायफ्रैड प्रवीण दबास से मार्च में विवाह करने जा रही हैं. दोनो का पिछले दो साल से जबरदस्त रोमांस चल रहा था और दोनो ने अब इस रिस्ते को विवाह के पवित्र बंधन में बांधने की ठान ली है.

हालांकि प्रीति ने अपने विवाह का न तो खंडन किया है और न ही इस बारे में कोई जानकारी दी है लेकिन प्रवीण दबास अपने इस विवाह को लेकर खासे उत्साहित हैं और हों भी क्यों न, प्रीति जैसी खूबसूरत लडकी नसीब वालों को ही हासिल हो सकती है. प्रवीण के मुताबिक वे प्रीति से मार्च में विवाह करने जा रहे हैं. लेकिन वे विवाह को सादे तरीके से करेंगे.

इस बारे में वे ज्यादा हल्ला गुल्ला मचाने के पक्ष में नहीं हैं. प्रवीण ने कहा कि वे बालीवुड के अन्य लोगों की तरह नहीं हैं जो कि प्यार तो करते हैं लेकिन कभी इसे दोस्ती का नाम देते हैं तो कभी अपने प्रेम संबधो का खंडन करते हैं. उन्होंने हमेशा प्रीति के साथ अपने प्यार का खुलेआम इजहार किया है.

प्रीति का विवाह मुंबई के एक बडे फाइव स्टार होटल में मार्च माह के तीसरे सप्ताह में होगा. विवाह समारोह में उनका परिवार और दोस्त शामिल होंगे. वैसे लगभग पांच सौ लोगो के इसमें शामिल होने की उमीद है. प्रीति के विवाह के कपडे डिजाइनर अर्जुन खन्ना तैयार कर रहे हैं.

प्रीति का हालांकि बालीवुड में फिल्मी कैरियर कुछ खास नहीं रहा. इस हालत में वह विवाह करके एक समझदारी भरा कदम ही उठा रही है. फिल्मों में न सही अपने वैवाहिक जीवन में वह सफल रहे, उसके प्रशंसको की तो यही कामना है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X