प्रीति की फैमिली को एक्टिंग नापसंद
अभिनेत्री प्रीति भूटानी एक ऐसी अभिनेत्री है जो सिर्फ़ अपने आत्मविश्वास और अभिनय के दम पर यहाँ तक पहुँची है. चेहरे से मासूम दिखने वाली प्रीति की मासूमियत को फ़िल्म इंडस्ट्री ने बड़े ही प्यार से अपनाया है. डालते है प्रीति के अब तक के सफर पर एक नज़र.
प्रीति के परिवार का कोई भी सदस्य इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ नही है. और कई मामलों में उनका परिवार बहुत ही रुढिवादी है. अभिनय मी आना तो दूर उसकी चर्चा करना भी पाप था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था.
दिल्ली में कॉलेज में पढ़ते हुए प्रीति नाटकों में हिस्सा लेने लगी और यही से शुरू हुआ मॉडलिंग का सफर. इसके बाद प्रीति के अभिनय को पहचान मिली हिन्दी फ़िल्म 'लेडीज़ टेलर' से.
इसके बाद प्रीति नें पीछे मुड़कर नहीं देखा और दक्षिण भारत की सभी भाषाओं में फिल्में की. प्रीति की आने वाली हिन्दी फ़िल्म 'एक-द पॉवर ऑफ़ वन' है जिसका सभी को बेसब्री से इंतज़ार है.


Click it and Unblock the Notifications