प्रीटी को चढा स्कूल का चस्का
प्रीटी जिंटा को स्कूल जाने का भूत सवार हुआ और उन्होंने स्कूल में दाखिला भी ले लिया. आप घबरायें नहीं प्रीटी बच्चों के स्कूल में पढने नहीं बल्कि अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल में दाखिला लेने पहुच गई और मज़े की बात ये है की उन्हें दाखिला मिल भी गया.
प्रीटी ये तैय्यारी अपनी आने वाली फिल्मों के लिए कर रही हैं. वो चाहती हैं कि वो इन फिल्मों में एकदम अलग रूप में दिखाई दें. जब से ॐ शान्ति ॐ हिट हुई है और उनकी शिष्या दीपिका चल निकली हैं तब से अनुपम के बैंक बैलेंस में बढोत्तरी होती जा रही है.
देखते ही देखते अनुपम के स्कूल में हजारों ने दाखिला ले लिया है. बधाई हो अनुपम अबतो प्रीटी भी आपकी शिष्या बन गयीं हैं.


Click it and Unblock the Notifications