..................... Preity injured in IPL launch | आईपीएल लांच में प्रीति जिंटा हुई घायल - Hindi Filmibeat

आईपीएल लांच में प्रीति जिंटा हुई घायल

By Staff

Preity Zinta
अभिनेत्री प्रीति जिंटा मोहाली में इंडियन प्रीमीयर लीग (आईपीएल) के औपचारिक उद्घाटन के दौरान घायल हो गई।
गौरतलब है कि प्रीति जिंटा आईपीएल की मोहाली टीम की सह-मालिक हैं। टीम के दूसरे मालिक उनके मित्र नेस वाडिया हैं।

प्रीति ने आईएएनएस को बताया, "मुझे नहीं मालूम ये सब कैसे हुआ। सोमवार को आईपीएल के उद्घाटन के दौरान अचानक कुहनी आकर मेरी आंखों लगी। पूरे कार्यक्रम के समय मैं आंखों पर काला चश्मा पहने रही।"

उन्होंने बताया, "आंखों में अभी कुछ सूजन है और मुझे लगता है की ऐसी परिस्थितियों में कुछ इस तरह की घटनाएं भी हो सकती हैं।"

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उद्घाटन के समय बहुत भीड़ थी और किसी ने प्रीति पर कुछ फेंका। अभिनेत्री के सुरक्षाकर्मियों में से एक ने उछल कर फेंकी गई वस्तु को पकड़ा और उसकी कोहनी से प्रीति को चोट लग गई।

उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल से होने वाले आईपीएल टूर्नामेंट में युवराज सिंह मोहाली टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X