..................... Preity is busy after IPL | आईपीएल के बाद प्रीति की व्यस्तता - Hindi Filmibeat

आईपीएल के बाद प्रीति की व्यस्तता

By Staff

Preity Zinta
'इंडियन प्रीमियर लीग' (आईपीएल) के दौरान अपनी टीम के साथ कई उतार-चढ़ाव देख चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा अब अपनी चार अधूरी फिल्मों को पूरा करने में व्यस्त हैं। इसके बाद उन्हें बच्चन परिवार के साथ विश्व भ्रमण पर जाने की तैयारी करनी है।

वे कहती हैं, "मुझे नहीं मालूम कि मुझे कितनी मेहनत करनी होगी। मेरे कई काम अधूरे हैं। चार फिल्मों में से 'हर पल' और 'हीरोज' फिल्मों की डबिंग जल्दी ही पूरी करनी है। उसके बाद बच्चन परिवार के साथ विश्व भ्रमण पर जाना है।"

'हीरोज' में प्रीति अपने पसंदीदा कलाकारों में से एक सलमान खान के साथ नजर आएंगी। उनके प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'मैं और मिसेज खन्ना' में प्रीति छोटी सी भूमिका करने के लिए तैयार हो गई हैं, जबकि उस फिल्म में सलमान के साथ मुख्य अभिनेत्री करीना कपूर हैं।

दीपा मेहता निर्देशित पंजाबी फिल्म 'हेवन ऑन अर्थ' को लेकर भी प्रीति काफी उत्साहित हैं। आईपीएल मैचों में अपनी हार से प्रीति दुखी नहीं हैं। वे कहती हैं, "अगली बार हम और अधिक तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X