प्रकाश झा की 'अपहरण' को वाहवाही

दरअलस, झा पिछले दिनों 'कोस्तास किरीजिआस' सम्मान लेने ग्रीस गए थे। इस सम्मान का नाम ग्रीस के सबसे पुराने अखबार 'इथनोस' के संस्थापक और मालिक के नाम पर आधारित है।
झा से इस मौके पर उनकी किसी फिल्म को लाने के लिए कहा गया था। वह इस बात को लेकर ऊहापोह में थे कि कौन सी फिल्म दिखाया जाए। लेकिन लॉस एंजलिस फिल्म महोत्सव के एक निर्देशक, जो ग्रीस के रहने वाले हैं, ने उन्हें 'अपहरण' दिखाने की सलाह दी।
झा ने बताया कि इस फिल्म को देखने के बाद ग्रीस के दर्शक काफी उत्साहित थे। वे फिल्म की पटकथा और कहानी को लेकर करीब दो घंटे तक झा से चर्चा सवाल-जवाब करते रहे।
ज्ञात हो कि अपहरण बिहार की राजनीति और अपराध के बीच गठजोड़ पर आधारित फिल्म है। झा को यह पुरस्कार उनके मानवीय कार्यो के लिए दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications