'खुदा के लिए' के बाद अब 'सलाखें'

तनुजा चंद्रा की पुरस्कृत अंग्रेजी फिल्म 'होप ए लिटिल शुगर' भी इसी हफ्ते रिलीज की जा रही है।
पीवीआर सिनेमा के आशीष सक्सेना कहते हैं, "अंग्रेजी फिल्मों के लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया फिल्म के हिसाब से बदलती रहती है। फिल्म 'लॉयंस ऑफ पंजाब प्रेजेंट्स' अच्छा व्यवसाय नहीं कर पाई।
इसे 45 प्रिंट्स के साथ रिलीज किया गया था। वितरकों ने लगभग 1 करोड़ रुपए खर्च किए थे। 'होप एंड ए लिटिल शुगर' को गिने चुने मल्टीप्लेक्स में ही रिलीज किया गया है। हम आशा कर रहे हैं कि जबानी तौर पर लोग इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।"
न्यूयार्क में तनुजा की यह फिल्म 9/11 घटना के दौरान तैयार की गई थी। मुस्लिम फोटोग्राफर और सिख विधवा की हृदयविदारक प्रेम कहानी वाली इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, अमित सियाल, सुहासिनी मुले, विक्रम चटवाल और रंजीत चौधरी हैं।
तनुजा ने बताया, "इस फिल्म का बजट 6 करोड़ रुपये था। इस फिल्म ने भले ही 'बी' और 'सी' श्रेणी के केंद्रों पर अच्छा व्यवसाय न किया हो लेकिन अमेरिका के मूल दर्शकों के बीच यह अवश्य लोकप्रिय होगी।"
आर्थिक उतार-चढ़ाव के बीच पूरी हो पाई इस फिल्म को मिलान और लंदन के अलग-अलग फिल्म समारोह में रिलीज किया गया। आलोचकों ने इसे खूब सराहा और न्यूयार्क के दक्षिणी एशियन फिल्म समारोह में इसे 'सर्वश्रेष्ठ फिल्म' का पुरस्कार मिला।
लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तानी फिल्मों के देश में रिलीज होने के कारण उर्दू फिल्मों का यहां कोई तय बाजार नहीं बन पाया है।
मुंबई निवासी फिल्म वितरक, इंद्रजीत सिंह कहते हैं, "पाकिस्तानी फिल्मों के बाजार को समझना आसान नहीं है क्योंकि अभी इसने अपनी पारी शुरू ही की है। उर्दू फिल्मों के लिए हम उर्दूभाषी दर्शकों की खोज में हैं।"
दो करोड़ 50 लाख रुपये बजट की पाकिस्तानी फिल्मों के बीच 2004 में रिलीज हुई 'सलाखें' का बजट 7 करोड़ रुपए था। लाहौर में यह 73 से भी ज्यादा हफ्ते चली थी।
फिल्म प्रमोशन के लिए पाकिस्तान से मुंबई आए हुए रफीक ने बताया, "फिल्म कमजोर शिक्षा पद्धति को केंद्रित करके बनाई गई है। फिल्म में परीक्षा के दिनों में होने वाली चोरी को फोकस किया गया है जिससे कितने ही महत्वाकांक्षी छात्रों की जिंदगी तबाह हो जाती है।"
निर्देशक ने बताया कि फिल्म को भारत में रिलीज करने से पहले कुछ पोस्ट प्रोडक्शन भी किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications