पाकिस्तान को 'जन्नत' का इंतजार

By Staff

Imran Hashmi
भारत और पाकिस्तान में शुक्रवार को साथ-साथ रिलीज होने वाली पहली फिल्म 'जन्नत' के लिए टिकटों की अग्रिम बुकिंग शुरू हो चुकी है।

निर्देशक कुणाल देशमुख व निर्माता मुकेश भट्ट की इस फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। मैच फिक्सिंग से जुड़ी इस फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज के लिए सेंसर बोर्ड की हरी झंडी मिल गई है।

रावलपिंडी के निकट स्थित 'सिनेपैक्स' सिनेमा के प्रबंधक हम्मद राजा ने कहा, "फिल्म रिलीज को लेकर लोगों की उत्सुकता टिकटों की अग्रिम बुकिंग को देखकर ही जानी जा सकती है।"

राजा कहते हैं, "फिल्म क्रिकेट से जुड़ी है। आईपीएल अपने चरम पर है। ऐसे में हमें यकीन है कि फिल्म अच्छा व्यवसाय करेगी।"

सीडी व्यवसायी भी इससे बेहतर व्यवसाय की उम्मीद कर रहे हैं।

इस्लामाबाद के एक सीडी व्यवसायी ने आईएएनएस से कहा, "अवैध होते हुए भी फिल्म की सीडी देखने वालों की संख्या काफी होगी। हमें मास्टर प्रिंट मिल गए हैं। जो लोग थिएटर जाकर फिल्में नहीं देख पाते, वे सीडी के जरिए घर बैठे इसका आनंद ले पाएंगे।"

एक भारतीय फिल्म की पाकिस्तान में उपलब्ध डीवीडी की कीमत 150 पाकिस्तानी रुपये होगी। एक महीने बाद यह 100 या उससे कम भी हो सकती है। वैसे कॉपीराइट नियमों के अनुसार इसकी कीमत 300 रुपये होनी चाहिए।

राजा के अनुसार फिल्म का संगीत यहां पहले ही चर्चित हो चुका है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि फिल्म दोनों देशों में साथ-साथ रिलीज की जा रही है।

इस्लामाबाद में संगीत व्यवसाय करने वाले वाजिद हुसैन कहते हैं, "यह अच्छा व्यवसाय कर रही है, लेकिन हमारी आशा से कम।"

वह कहते हैं, "पाकिस्तानी टीवी के लिए एक मोबाइल फोन का प्रचार कर चुके इमरान को लोग यहां पहचानने लगे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X