'डॉटर' से पद्मिनी कोल्हापुरी की वापसी

फिल्म 'प्रेम रोग' में शानदार अभिनय से लोगों को मुग्ध करने वाली इस अभिनेत्री ने एक विशेष भेंटवार्ता में बताया, "मैं बचपन से ही अभिनय के प्रति आकर्षित थी। मैंने परिवार के लिए कुछ समय तक इससे दूर जरूर रही, लेकिन फिर भी अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुईं थी।"
गौरतलब है कि पद्मिनी कोल्हापुरी ने निर्माता टूटू शर्मा से उस समय शादी कर ली जब वह अपने करियर की ऊंचाई पर थीं। हालांकि शादी के बाद वह फिल्म 'सौतन' में दिखाई जरूर दी थी।
निर्देशक विशु मेने की 'डॉटर' जैसी छोटे बजट की फिल्म से वापसी के पीछे पद्मिनी ने कहा, "यह फिल्म मेरे दिल के बहुत नजदीक है। इसमें मेरा किरदार काफी प्रभावशाली है। मैं इसमें एक शादीशुदा कामकाजी महिला का किरदार निभा रही हूं जो बच्चा पैदा करना नहीं चाहती है। उसे लगता है कि ऐसा करने पर उसका करियर प्रभावित होगा। उसके इस निर्णय के बाद उसका ससुर एक लड़की को गोद लेता है। उसके बाद ही उसके अंदर मातृत्व की भावना पैदा होती है और उसकी प्राथमिकता में परिवार आ जाता है।"
उन्होंने कहा कि एक महिला होने के कारण उन्हें पता है कि परिवार किसी के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications