हेलन और पद्मिनी बड़े पर्दे पर एक साथ
दो प्रसिद्ध नायिकाएं हेलन और पद्मिनी कोल्हापुरे पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देने वाली हैं. फ़िल्म का नाम 'मेरा बचपन' है और सूत्रों के मुताबित ये एक फेमिली ड्रामा है.
हेलन इस फ़िल्म में पद्मिनी की माँ का रोल निभाने वाली हैं. एक और नई ऐक्ट्रेस की इस फ़िल्म से इंडस्ट्री में एंट्री होने वाली है जो पद्मिनी की बेटी का रोल करेगी.
पद्मिनी कोल्हापुरे को आखिरी बार बड़े पर्दे पर फ़िल्म, एट-शनि में देखा गया था जो की एक फ्लॉप फ़िल्म थी. हेलन ने सलमान खान की फ़िल्म में एक मेहमान कलाकार की भूमिका निभाई थी जिसका नाम 'मेरीगोल्ड' था. मेरा बचपन फ़िल्म में टॉम आल्टर भी विशेष भूमिका में नज़र आने वाले हैं.
राजीव शर्मा द्वारा निर्देशित ये पहली फ़िल्म है जो इस से पहले संजय लीला भंसाली के सहायक के रूप में काम कर चुके हैं.


Click it and Unblock the Notifications