निरहुआ रिक्शावाला ने पूरे किए 25 सप्ताह
अंक मीडिया और अशोक कोटवानी की भोजपुरी फ़िल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' ने देश के कई सिनामघरों में में रजत जयंती के 25 सप्ताह पूरे किए हैं. बाकि के सिनेमाघरों में भी ये फ़िल्म अग्रसर है.
बिहार के नर्कटिया में नामी सिनेमाघर हिमालय चित्र मन्दिर में तो फ़िल्म 33 वें सप्ताह में भी हाउस फुल जा रही है. और उम्मीद की जा रही है कि यहाँ तो ये फ़िल्म गोल्डेन जुबली मनाएगी.
निर्माता कोटवानी ने कहा,'हमने फ़िल्म में आमदर्शक के लिए भरपूर मनोरंजन के साथ इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि फ़िल्म में अश्लीलता न हो और दर्शक इसे पूरे परिवार के साथ देख सकें.
इसी के साथ अंक मीडिया ने अपनी अगली फ़िल्म 'दूल्हा अलबेला' की घोषणा कर दी और कहा कि हिरोइन को छोड़कर बाकी के सारे कलाकार वही होंगें जो निरहुआ रिक्शावाला में हैं.


Click it and Unblock the Notifications