निहारिका सिंह ने झगड़ने से किया इंकार

जॉन मैथ्यु मैथन की 'अ लव इस्सटोरी' में हिमेश रेशमिया के अपोजिट अभिनय कर रहीं निहारिका ने कहा कि वे चूहे बिल्ली नहीं हैं जो ऐसे झगड़ेंगे।
चर्चा थी कि फिल्म 'मुड़ के न देख मुड़-मुड़ के' के मुहूर्त के दौरान जेनिफर और निहारिका आपस में उलझ पड़ी थीं।
निहारिका ने बताया, "जेनिफर ने झगड़े के बारे में छपी खबर को पढ़ने के बाद मुझे एसएमएस किया कि यह सब क्या छपा है! मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि उसे क्या कहूं?"
उन्होंने कहा कि अभिनेत्रियों के बारे में ऐसी उलटी-पुलटी बातें लिखने का प्रचलन सा बन गया है।
वह कहती हैं, "फिल्म में हमारा एक साथ का दृश्य बहुत ही कम है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications