रणवीर कपूर से खिसयाये नील मुकेश
रणवीर कपूर जहां राज कपूर के पोते हैं तो नील मुकेश गायक मुकेश के पोते हैं. कहना न होगा कि उस जमाने में राज कपूर और मुकेश की गहरी दोस्ती थी. अब न तो राज कपूर हैं और न ही मुकेश लेकिन उनके दोनो पोते रणवीर और नील हीरो बन गये हैं. दोनो की फिल्में भी कुछ ही माह के अंतराल में प्रदर्शित हुई हैं. नील मुकेश की फिल्म जानी गद्दार में नील का काम काफी सराहा गया है. सांवरिया से रणवीर कपूर ने बालीवुड में धमाकेदार तरीके से प्रवेश किया है.
हालांकि रणवीर कपूर और नील मुकेश बचपन से ही एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं लेकिन फिर भी नील मुकेश रणवीर से खिसयाये हुए हैं. वजह यह है कि रणवीर कपूर की लोकप्रियता नील से कहीं बहुत ज्यादा बढ गई है. लडकियों में तो रणवीर कपूर बहुत लोकप्रिय हैं और लडकियां इस समय सबसे ज्यादा रणवीर की दीवानी हो रखी हैं. बस यही बात नील को चुभ रही है.
हालांकि नील मुकेश की पर्सनैलिटी किसी भी मायने में रणवीर से कम नही है. बल्कि वे रणवीर से ज्यादा हैंडसम हैं और उनका लुक रितिक रोशन से मिलता जुलता है. यही वजह थी कि जानी गद्दार के हिट हो जाने से नील मुकेश को लगा कि लडकियां अब उनकी दीवानी हो जायेंगी. लेकिन ऐसा नही हुआ और जब सांवरिया आई तो लडकियां रणवीर के भोलेपन और उसकी हैंडसम पर्सनैलिटी पर मर मिटी हैं.
लेकिन हम तो नील को यही सुझाव देंगे कि वह किसी पर खिसयाने की बजाय अपने अभिनय पर ध्यान दें क्योंकि लडकियां भी भले ही एक बार किसी की शक्लो सूरत पर मर मिटे लेकिन बाद में वे भी अच्छे अभिनय करने वाले कलाकार पर ही फिदा होती है. सो अभी मौका गया नही, लगे रहो नील मुकेश....


Click it and Unblock the Notifications