नेहा की फिल्म से दूर रहे उसके पिता

संजय दत्त ने जब से अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोल लिया है तब से निर्माता संजय गुप्ता और उन दोनों के बीच कुछ तनातनी चल रही है। इस वजह से दत्त के प्रोडक्शन हाउस से जुड़े लोगों में से एक भी गुरुवार को प्रीमियर पर नहीं पहुंचे।
अब तक वह गुप्ता की प्रोडक्शन हाउस ह्वाइट फीथर से जुड़े रहे नेहा के पिता धरम उबेरॉय अब दत्त से जुड़ चुके हैं इसलिए प्रीमियर पर वे भी नहीं पहुंचे। उल्लेखनीय है कि सिकंदर खेर व नेहा की यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई है।
उबेरॉय ने कहा, "मेरी बेटी के लिए यह दिन कितना ही महत्वपूर्ण क्यों न हो, लेकिन मैं प्रीमियर पर नहीं पहुंच सकता था। पूरी जिंदगी मैं उसकी खुशियों का ख्याल रखूंगा और उसके करियर पर ध्यान दूंगा, लेकिन वहां पहुंचने का सवाल ही नहीं उठता।"
इन सब बातों से नेहा कुछ परेशान जरूर थी, लेकिन अपनी फिल्म को लेकर वह उत्सुक भी थी। बड़ी ही बहादुरी के साथ उसने इन स्थितियों का मुकाबला किया।
वह कहती हैं, "मैं इन सब बातों पर ध्यान नहीं देना चाहती। बस अपने प्रीमियर की रात और करियर पर ध्यान देना चाहती हूं। जहां तक इस फिल्म का सवाल है तो मुझे इससे कोई शिकायत नहीं है।"
जल्दी ही सुनील शेट्टी के पोपकॉर्न एंटरटेनमेंट की फिल्म 'इएमआई' और सोहल शाह की 'लक' में नेहा नजर आएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications