नेहा की खूबसूरती तो मिथ्या है

By Staff

वर्ष 2002 में 'फा" फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी नेहा धूपिया खूबसूरत चेहरों में से एक मानी जाती है. बॉलीवुड में वह भले ही अपनी छाप न छोड पाई हों मगर दर्शकों में उनकी इमेज एक सेक्सी बाला की है. उनकी खूबसूरती की चर्चा सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि उनके निर्देशक भी करते हैं.

मगर सच्चाई यह है कि नेहा खुद को खूबसूरत नहीं मानती. जी हां नेहा के अनुसार उनका चेहरा खूबसूरत नहीं बल्कि साधारण है. उनका कहना है “मैं खुद को खूबसूरत नहीं मानती. मुझे मेरा चेहरा आम लडकियों की तरह साधारण लगता है. मेरे अनुसार खूबसूरत लिज़ा रे और ऐश्वर्या राय हैं. मेरी खूबसूरती तो महज़ मिथ्या है.“ सिर्फ यही नहीं नेहा ने बचपन की एक और बात का ज़िक्र करते हुए यह भी बताया कि स्कूल के दिनों में वह इतनी मोटी थी कि न उनसे कोई लडका बात करता था और न उन्हें कोई गिफ्ट देता था. वैसे इसका कारण उनके फौजी पिता और बडे भाई थे जो उनके साथ बॉडी गार्ड की तरह रहा करते थे.

मगर इतना सब होने के बावजूद नेहा ने मिस इंडिया का खिताब जीतकर यह साबित कर दिया कि वह न सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि समझदार भी हैं. वैसे नेहा के स्कूल के सारे लडकों को इस बात का दुख है कि उन्होंने नेहा को तब गिफ्ट क्यों नहीं दिया हो सकता है तब उनकी दाल गल गई होती.

वैसे नेहा की कहानी जानने के बाद हमें ऐसा लगने लगा है क्या आज कल टेलीविजन के फैंटॆसी धारावाहिक नेहा की कहानी से काफी प्रेरित है जिनमें कोई आम लडकी सुपरस्टार की हमशक्ल है तो कोई नौकरानी, राजकुमार से शादी करके महारानी बनने की फिराक में हैं. क्या आपको नहीं लगता. सोचिए सोचिए आप भी सोचिए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X