..................... Nandana will fance on screen | तलवारबाजी करती दिखेंगी नंदना - Hindi Filmibeat

तलवारबाजी करती दिखेंगी नंदना

By Staff

Nandana Sen
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और रितिक रोशन को फिल्म 'जोधा अकबर' में तलवारबाजी करते देखने के बाद सिने प्रेमी अब नंदना सेन को बर्नाड कॉर्नवेल लिखित उपन्यास पर आधारित ब्रिटिश टेलीविजन ड्रामा 'शार्प्स पेरिल' में तलवारबाजी करते देखेंगे।
यह कहानी ब्रिटिश सिपाही रिचर्ड शार्प की जीवन पर आधारित है। थिएटर में रिलीज किए जाने के बाद इस ड्रामे को दर्शक टेलीविजन पर भी देख पाएंगे।

मध्य प्रदेश स्थित रानी लक्ष्मीबाई की नगरी ओरक्षा में इन दिनों नंदना 19वीं सदी की राजकुमारी बनकर मंदिरों और किलों के बीच शूटिंग में व्यस्त हैं।

इससे पहले अनिल कपूर के साथ फिल्म 'माई वाइफ्स मर्डर' में दिखीं नंदना ने बताया, "फिल्म में सीन बीन के अपोजिट मैं 19वीं शताब्दी की राजकुमारी का किरदार निभा रही हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X