शूटिंग करते हुए नंदना के बाल जले
नंदना सेन अब इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं. हाल ही में केतन मेहता की फ़िल्म रंग रसिया की शूटिंग करते वक्त उनके बाल जल गए.
इस बात की पुष्टि करते हुए नंदना ने बताया कि उन्हें जलती हुई साडी में सड़क पर भागने का शोट देना था.
जब वो भाग रही थी तब अचानक उन्हें महसूस हुआ कि उनके बालों ने आग पकड़ ली है. इस से पहले की आग उनके शरीर को छू पाती उन्होंने अपनी साडी ही उतार दी. हालांकि ये थोड़ा अजीब था लेकिन जान है तो जहान है.
इसी की वजह से नंदना को अपने बाल लगभग ३ इंच काटने पड़े. शूटिंग में सभी नंदना की फुर्ती को देखकर आश्चर्यचकित थे.


Click it and Unblock the Notifications