'राजनीति' में कृष्ण की भूमिका में नाना

झा ने बताया, "इस फिल्म में अजय देवगन आज के कर्ण की भूमिका और नाना पाटेकर भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका में होंगे।"
झा की अब तक की सबसे महंगी फिल्म 'राजनीति' में विवेक ओबरॉय और मनोज बाजपेयी भी होंगे। झा के अनुसार उन्होंने अब तक इन कलाकारों के साथ काम नहीं किया है।
हाल ही में मराठी नाना और बिहारी झा ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा उत्तर भारतीयों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से जुड़े मामले को लेकर समाचार चैनल एनडीटीवी द्वारा आयोजित एक चर्चा में भाग भी लिया था।
झा कहते हैं, "मैं राजनीति पर फिल्म अवश्य बना रहा हूं लेकिन कभी इसका हिस्सा नहीं रहा हूं।"
झा को यकीन है कि 'अपहरण' में एक भ्रष्ट राजनीतिज्ञ के चरित्र को जिस तरह नाना ने बखूबी निभाया था, 'राजनीति' में भी निभाएंगे।
झा अब अर्जुन की भूमिका पर जंचने वाले किसी कलाकार की खोज में जुटे हैं।
झा कहते हैं, "राजनीति को महाभारत से जोड़कर फिल्म बनाने वाला मैं पहला निर्देशक नहीं हूं। मुझसे तीन दशक पूर्व श्याम बेनेगल 'कलयुग' बना चुके हैं।"
उल्लेखनीय है कि झा पहले द्रौपदी प्रकरण को ध्यान में रखकर माधुरी दीक्षित को केंद्र में लेकर यह फिल्म बनाना चाहते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications