नाना पाटेकर को नहीं मिले 9 करोड़ रुपये

प्रवक्ता ने कहा, "हमने फिल्म के लिए नाना पाटेकर से कोई संपर्क स्थापित नहीं किया था। दरअसल, यह बात झूठी है कि हमने नाना को एक फिल्म के लिए नौ करोड़ रुपये दिए हैं।"
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह मुंबई की एक टेबलायड ने खबर प्रकाशित की थी कि 'श्री अष्ठविनायक सिनेविजन लिमिटेड' के लिए नाना फिल्म कर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें पहले तीन करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी।
बाद में जब शूटिंग की तारीख को लेकर फिल्म निर्माता ने नाना से संपर्क स्थापित किया तो उन्होंने दोगुनी राशि की मांग की, जिसके बाद फिर उन्होंने निर्माता से नौ करोड़ रुपये की मांग की।
टेबलायड ने इस खबर की पुष्टि करते हुए 'श्री अष्ठविनायक सिनेविजन लिमिटेड' के एक सूत्र के हवाले से कहा, "हमारे पास नाना के प्रस्ताव को स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications