ऑनलाइन हुआ 'एमटीवी रोडीज' का सफर

चैनल ने सोमवार को 'रोडीज बैटलग्राउंड' शीर्षक से एक ऑनलाइन गेम शुरू किया है। डिजीटल मीडिया ने इसे नेटवर्किंग साइट 'ऑर्कुट' पर शुरू किया है।
डिजीटल मीडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज पोद्दार कहते हैं, "रोडीज को ऑनलाइन पाकर लोग इसे खेलने का रोमांच अवश्य उठाना चाहेंगे।"
वह कहते हैं, "दरअसल, शो 'रोडीज' में 13 ही प्रतियोगी भाग ले पाए थे, जिसमें से अंत तक टिके रहने वाले को विजयी घोषित किया गया था, लेकिन ऑनलाइन होकर हजारों लोग इस रोमांचक सफर का हिस्सा बन पाएंगे।"
टीवी शो की तरह ऑनलाइन गेम में हिस्सा लेने के लिए भी वोटिंग प्रक्रिया से होकर गुजरना होगी। इसके बाद ऑर्कुट के जरिए उसमें हिस्सा लिया जा सकेगा।
इस गेम को ऑनलाइन खेलने के लिए उपभोक्ताओं को ऑर्कुट पर 'रोडीज' समुदाय का हिस्सा बनना होगा। यह प्रतियोगिता आठ हफ्तों तक ऑर्कुट पर चलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications