मिथुन चक्रबर्ती ने दी एकता को धमकी

By Staff

Mithun Chakraborty
बालीवुड के मशहूर अभिनेता और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित मिथुन चक्रबर्ती ने टेलीविजन धारावाहिक निर्माता एकता कपूर को परदे पर धमकी दी है।

इस घटना को एकता के होम प्रोडक्सन में बन रही फिल्म 'सी के कम्पनी' के परदे पर फिल्माया गया है। मिथुन इस फिल्म में दत्तु सेटेलाइट नामक डॉन की भूमिका निभा रहे हैं। मिथुन ने हंसते हुए कहा, "हां, यह सच है। मैं इस फिल्म में एक मजाकिया डान की भूमिका निभा रहा हूं।"

मिथुन ने बातचीत में कहा, "मैं एकता के पास गया और उसे चेतावनी देते हुए कहा कि वह टेलीविजन के लिए काम कर रहे अपने कलाकारों को परेशान न करे।"

उनके बेटे मिमोह होम प्रोडक्सन की फिल्म 'जिम्मी' से फिल्मी दुनिया में कदम रख रहे हैं जो इसी सप्ताह प्रदर्शित होने वाली है। मिथुन ने उनके संबंध में कहा, "वह अपने तरीके से भाग्य का निर्माण करेगा। उसे कोई नहीं रोक सकता है।"

उल्लेखनीय है कि मिथुन दोबारा अभिनय की दुनिया में लौट रहे है और विभिन्न चरित्रों को परदे पर उतार रहे हैं। उन्होंने कहा, "फिल्म 'डान मुथुस्वामी' में डाकू का किरदार निभाते हुए मैंने काफी लुत्फ उठया क्योंकि एक बंगाली दक्षिण भारतीय डान का चरित्र निभा रहा हो यह अपने-आप में मजेदार बात है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X