..................... Mithun & Ranjeeta will be romancing again | फिर दिखेगा मिथुन-रंजीता का रोमांस - Hindi Filmibeat

फिर दिखेगा मिथुन-रंजीता का रोमांस

By Staff

Mithun Chakraborty
अस्सी के दशक के अभिनेता मिथुन चक्रबर्ती और रंजीता की जबर्दस्त रोमांटिक जोड़ी एक बार फिर से 'जिंदगी तेरे नाम' के जरिए परदे पर आने को तैयार है।

रंजीता कहती हैं, "रोमांस के लिए उम्र की दीवार नहीं होती।"

इस प्रोजेक्ट को लेकर मिथुन भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इससे बीते दिनों की याद ताजा हो आएगी। इसके रिलीज होने का उन्हें बेसब्री से इंतजार होगा।

उल्लेखनीय है कि 'वारदात', 'तराना', 'तकदीर का बादशाह' और 'सुरक्षा' जैसी फिल्मों में दोनों की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था।

मिथुन और रंजीता को एक साथ लाने का श्रेय 'दीवानापन', 'अलग' और 'शीशा' फिल्मों का निर्देशन कर चुके आशु त्रिखा को जाता है।

इस फिल्म में दो प्रेम कहानियां सामानांतर रूप में चलेंगी। इसकी शूटिंग डलहौजी में की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X