'एन्थोनी गोंसाल्विस' नहीं रिलीज़ होगी बिहार में
फ़िल्म 'माय नेम इज एन्थोनी गोंसाल्विस' के निर्देशक ई.निवास को तब करारा झटका लगा जब उनकी फ़िल्म को बिहार में रिलीज़ करने की अनुमति नहीं मिली.
और इसकी सबसे बड़ी वजह हैं मिथुन चक्रवर्ती. उल्लेखनीय है कि मिथुन की फिल्में बिहार राज्य में बेन हैं और इस बात कि ख़बर ई.निवास को नहीं थी.
कुछ वर्षों पहले मिथुन दादा और बिहार के लोकल प्रोड्यूसर के बीच की तनातनी इतनी बढ़ गई थी कि पूरे राज्य को मिथुन कि फिल्मों से वंचित कर दिया गया. फ़िल्म 'एन्थोनी गोंसाल्विस' में मिथुन दादा एक पादरी के रोल में हैं.
और इस पूरी घटना का असर फ़िल्म पर पड़ रहा है. अब देखना ये है कि क्या बिहार की जनता 'एन्थोनी गोंसाल्विस' से मिल पाती है या वंचित रह जाती है.


Click it and Unblock the Notifications