..................... Minissha will become War Reporter | मिनिषा बनेंगी युद्ध पत्रकार - Hindi Filmibeat

मिनिषा बनेंगी युद्ध पत्रकार

By Staff
Minissha Lamba

अक्सर देखा गया है कि जब लोग बहुत कुछ बनना चाहते हैं तो वह नायक या नायिका बन जाते हैं. यही हाल मिनिषा का भी है बचपन से उनकी तमन्ना थी कि वह युद्ध पत्रकार के रूप में अपना करियर बनाएं मगर यह संभव नहीं हो सका और वे बॉलीवुड की नायिका बन गईं. मगर फिलहाल वह काफी खुश है क्योंकि जो वह अपने रियल लाइफ में नहीं कर पाई वह मौका उन्हें रील लाइफ में मिला है. समर खान की फिल्म 'शौर्य" में वह युद्ध पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं.

सिर्फ यही नहीं हर किसी की तरह मिनिषा के युद्ध पत्रकार बनने के पीछे एक प्रेरणा का बहुत बडा हाथ रहा है. उस प्रेरणा का नाम है क्रिस्टिन अमानपोर, जो मूलत: ईरान की रहने वाली है और सी.एन.एन. के लिए युद्ध पत्रकारिता कर चुकी हैं. अस्सी- नब्बे के दशक में बेरुत, कश्मीर, चेकोस्लोवाकिया तथा मध्य पूर्वी देशों में युद्ध की विसंगतियों को कैमरे में कैद कर चुकी क्रिस्टिन इन दिनो अपनी सेवा से निवृत्त हो एकाकी जीवन बीता रही हैं.

इन दिनों अधिकतर महिलाएं या तो फिल्म पत्रकारिता में हैं या नायिकाएं फिल्मों में पत्रकार के रूप में नज़र आ रही हैं मगर सिर्फ फिल्मों के क्षेत्र में ही नहीं हर क्षेत्र में जैसे राजनीति, अर्थ शास्त्र, अपराध, खेल जगत तथा अंतर्राष्ट्रीय खबरों में भी महिला पत्रकारों की ज़रुरत है. यह कहना है मिनिषा का। क्यों ? क्योंकि महिलाएं इस क्षेत्र में निष्पक्षता से न सिर्फ पत्रकारिता करती हैं बल्कि वह मानवीय पक्षों को भी उजागर करती हैं.वैसे मिनिषा से पहले रील लाइफ यानी की फिल्म 'लक्ष्य" में प्रीति ज़िंटा युद्ध पत्रकार की भूमिका निभा चुकी है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X