मिनिषा लाम्बा को मिला यशराज बैनर
फ़िल्म 'यहाँ' से अपने कॅरिअर कि शुरुवात करने वाली मिनिषा लाम्बा के हाथ यशराज बैनर की एक फ़िल्म लगी है. मिनिषा इस बात को लेकर इतनी उत्साहित हैं कि सभी को गा गाकर बता रही हैं.
हाल ही में मिनिषा को मुम्बई में देखा गया. हमारा पहला सवाल मिनिषा से यही था कि वो मुम्बई में क्या कर रही हैं जबकि उन्हें तो ऑस्ट्रेलिया में होना चाहिए था. मिनिषा ने जवाब दिया कि वो यशराज फ़िल्म में काम ज़रुर कर रही हैं लेकिन उनका हिस्सा ऑस्ट्रेलिया में नहीं बल्कि कहीं और फिल्माया जाएगा.
आप सभी मुझे बिपाशा बासु, दीपिका पदुकोने और कैटरिना कैफ के साथ जल्द ही देखेंगे. मिनिषा को केवल एक ही बात का अफ़सोस है कि उनका कद और हीरोइनों के मामले में बहुत ही कम है.
इसके साथ ही मिनिषा आने वाली फ़िल्म 'किडनेप' में आइटम नम्बर करती दिखाई देंगी.


Click it and Unblock the Notifications