पिता से मुकाबला नहीं: मिमोह

मिमोह ने आईएएनएस से कहा, "पिता की अभिनय क्षमता का मुकाबला करना मेरे लिए नामुमकिन है। वह रामकृष्ण परमहंस का किरदार भी उतने ही बेहतर ढंग से निभा सकते हैं जितना कि एक डॉन का।"
अपनी पहली फिल्म रिलीज होने पर वह बिल्कुल भी घबराए हुए नहीं दिखे। उन्होंने कहा, "इस फिल्म में मैंने जितना दे सकता था उससे कहीं बेहतर देने की कोशिश की है। मुझे यकीन है कि लोग मेरा काम पसंद करेंगे।"
मिमोह कहते हैं कि पिता मिथुन ने उन्हें अपने काम के प्रति हमेशा ईमानदार बने रहने और हमेशा अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश करना सिखाया है।
जल्दी ही मिमोह 'पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट' की फिल्म 'लूट' में सुनील शेट्टी, गोविंदा और जावेद जाफरी के साथ अभिनय करते दिखेंगे। इसके अलावा उनके पास निर्माता-निर्देशक सलीम अख्तर की एक फिल्म भी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications